शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरों को फंसाने के लिए सुबेक ने खुद मारी थी गोली

Connect News 24

Subek himself shot to implicate others

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में सोनी। स्त्रोत-पुलिस

पुलिस की तफ्तीश में खुला मामला, तमंचा छिपाने वाला साेनी भी पकड़ा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में गोली लगने से सुबेक के घायल होने के मामले में नया मोड़ आया है। सुबेक ने फायरिंग करने के बाद दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी थी। पुलिस की जांच में तथ्य आने के बाद पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को रात को सुबेक को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सुबेक के पिता भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद समेत चार लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

इसके अगले दिन कृष्णा देवी ने मोहल्ले के सचिन व सुबेक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में सुबेक व उसके पिता के बयानों में विरोधाभास सामने आया। इस बीच सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सारी तस्वीर साफ हो गई।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि छह अक्तूबर की रात को सुबेक ने अरविंद के घर का दरवाजा तोड़कर दाताराम व उनके भाई सुरेंद्र के ऊपर फायर किया। सुबेक को लगा कि दाताराम के गोली लग गई। घटना को दूसरा रूप देने को सुबेक ने खुद को गोली मारकर सचिन को छिपाने के लिए तमंचा दे दिया।

पुलिस ने नए नगर निगम के कार्यालय के पास से सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सुबेक का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद सुबेक को अदालत में पेश किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button