शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: छत पर खेल रहा मासूम नीचे गिरा, रेफर
खुटार। क्षेत्र के मोहल्ला देवीस्थान निवासी सोनू का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य सोमवार की रात करीब आठ बजे अपनी दादी के साथ छत पर खेल रहा था। अचानक उसकी दादी का ध्यान हटते ही खेलते हुए वह छत से नीचे जा गिरा। परिजन उसे तत्काल खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद

