Shahjahanpur News: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इंस्पेक्टर कलान ब्रजेश लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 04 May 2023 01:14 AM IST
शाहजहांपुर। कलान नगर पंचायत के चुनाव में स्थानीय नेताओं की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने उनके स्थान पर गौरव त्यागी को चार्ज दिया है।
करीब आठ माह पहले ही चौक कोतवाली से हटाकर ब्रजेश को कलान थाने का चार्ज दिया गया था। नगर पंचायत चुनाव में थाना प्रभारी ब्रजेश पर आरोप लगने शुरू हो गए। उन पर सत्ता पक्ष के नेताओं की मदद करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई थी। बुधवार शाम एसपी एस. आनंद ने ब्रजेश को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह तैनाती के लिए आयोग को तीन नाम भेजे गए थे। इनमें से आयोग ने गौरव त्यागी के नाम पर सहमति दी। गौरव पहले कलान में चौकी इंचार्ज रह चुके हैं। इससे पहले थाना सदर बाजार के इंस्पेक्टर अमित पांडेय को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हटाया गया था।
-स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष चुनाव नहीं होने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद इंस्पेक्टर ब्रजेश को लाइन हाजिर किया गया है।- एस. आनंद, एसपी

