रामपुर
Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई 09 मई को
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में अगली सुनवाई 09 मई होगी।भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बुधवार को मुकदमे के गवाह के कोर्ट न पहुंचने की वजह से सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 09 मई को होगी। संवाद