शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सपोर्टिंग ताराें को हटवाने के बजाय खंभे में जुड़ाव पर लगाया इंसुलेटर

Connect News 24

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में करंट से दो सगे भाइयों की मौत के बाद भी पावर कॉरपोरेशन ने सपोर्टिंग तार को पोल से अलग नहीं कराया है। पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने अपना तर्क देते हुए तार को अब इंसुलेटर के जरिए पोल से जुड़वा दिया है। बावजूद इसके गली में रहने वाले लोग भयभीत हैं।

गली के शुएब, नवाब अली व इरशाद आदि ने बताया कि गली में रहने वाले लोगों के बच्चे बाहर खेलने निकल जाते हैं। उन पर हर समय निगरानी संभव नहीं हो पाती। इस कारण वे लोग तार को पूरी तरह हटवाना चाहते थे। लाइनमैन ने तार का जहां खंभे से जुड़ाव था, वहां इंसुलेटर लगा दिया है।

पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, अब तार में करंट उतरने की संभावना बिलकुल नहीं है। गली के लोगों के अनुसार, सोमवार को हादसे के बाद उन लोगों में डर समा गया है। हादसे के बाद देर शाम बिजली निगम के अधिकारी गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने गांव में अन्य स्थानों पर लटकते तारों को लेकर हादसे की चिंता जताई थी। इसका निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया था। मंगलवार को उस दिशा में कोई काम शुरू नहीं हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button