शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सावन व बकरीद पर ट्रेनों में सतर्कता बरतने के निर्देश

Connect News 24

Instructions to be careful in trains on Sawan and Bakrid

शाहजहांपुर जीआरपी थाने का निरीक्षण करते सीओ ह्​षिकेश यादव

शाहजहांपुर। लखनऊ रेलवे द्वितीय अनुभाग के उपाधीक्षक हृषिकेश यादव ने जीआरपी थाने व रोजा चौकी का निरीक्षण किया। उन्हाेंने सावन व बकरीद को लेकर सतर्कता बरतने के साथ चेकिंग के निर्देश दिए।

बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आए सीओ को सलामी दी गई। उन्होंने के कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, महिला हेल्प डेस्क,कर्मचारी बैरक,मेस आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। सीओ को सफाई संतोषजनक मिली है। थाना कार्यालय के अभिलेखों, रजिस्टरों के रख-रखाव व महिला हेल्प डेस्क की गुणवत्ता की परख करते हुए सक्रिय अभियुक्तों की पैरवी अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस बल के सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button