शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लाेग, ढूंढ़ते रहे छांव

Connect News 24

शाहजहांपुर। गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। बुधवार को सवेरे से ही उमस हाेने के कारण गर्मी बनी रही। घर से बाहर निकलने पर लोग गर्मी से बेहाल हो गए ओर छांव ढूंढते दिखे।

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। तेज धूप के लिए लोग घरों से निकले, तो खुद को पूरी तरह से ढक लिया। खिरनीबाग चौराहा व कवि तिराहा के पास ट्रैफिक लाइट के लाल होने पर रुके वाहन चालक भी पेड़ की छांव के नीचे खड़े नजर आए। वहीं जलालनगर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से लगाए गए टैंकर से बच्चे और बड़े अपनी प्यास बुझा रहे थे।

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को बारिश हाेने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.8 और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवा को न्यूनतम तापमान 27.7 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button