शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेलवे जंक्शन पर 12 करोड़ से बनेगा नया एफओबी, लगेगा एस्केलेटर

Connect News 24

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जंक्शन को अमृत योजना के तहत एनएसजी-3 की श्रेणी में बदलने की योजना है। इसके तहत शाहजहांपुर-पीलीभीत आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बने प्लेटफार्म से मालगोदाम रोड को जोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया पुल बनाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए बजट आवंटित कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद काम को शुरू कराए जाने की तैयारी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने अपने कार्यकाल के दौरान साल 2016 में एस्केलेटर और नए ओवरब्रिज को लेकर खाका तैयार कराया था। एस्केलेटर के लिए भूमि पूजन भी हो गया था, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब अमृत भारत योजना से एनएसजी-3 श्रेणी के तहत रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदली जा रही है। इसमें जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाए जाने, एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं देने, ओवरब्रिज, एस्केलेटर, लाइटिंग, फाइबर और स्टील के फ्रेम आदि बनाकर सुंदरीकरण कराया जाना है।

सांसद अरुण सागर के प्रयास के बाद एस्केलेटर के लिए अधिकारियों ने जांच की थी। पुराने एफओबी का सर्वे भी हुआ। यह एफओबी उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में शाहजहांपुर-पीलीभीत की ट्रेनों के संचालन को बनाए गए छह व सात नंबर के नए प्लेटफार्म से होते हुए मालगोदाम राेड तक नया एफओबी बनाया जाएगा। उसी पर एस्केलेटर लगाया जाएगा। रेलवे ने पुल के लिए बजट आवंटित कर दिया है।

यह आती है दिक्कत

एस्केलेटर व एफओबी को लेकर काम शुरू नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत आ रही है। एस्केलेटर न होने के चलते बुजुर्गों व महिलाओं को ओवरब्रिज से होकर गुजरना दूसरी ओर जाना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।

05 हजार यात्री हर रोज यहां से सफर करते हैं। इतने ही आने की संभावना है।

67 जोड़ी अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

150 मालगाड़ी भी यहां से गुजरती हैं।

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और एफओबी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए बजट व टेंडर मुरादाबाद मंडल कार्यालय से ही तय किया गया है।

– पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक

पुराना एफओबी, एस्केलेटर के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। इसलिए नया एफओबी बनवाएंगे। इसके लिए 12 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है। डीआरएम से वार्ता कर ली गई, जल्द ही काम को शुरू कराया जाएगा।

– अरुण कुमार सागर, सांसद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button