शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 51 महादानियों ने किया रक्तदान

Connect News 24

51 great donors donated blood

शाहजहांपर में कर्मयज्ञ संस्था की ओर से आयोजित ​शिविर में रक्तदान करतीं महिलाएं।

शाहजहांपुर। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था कर्मयज्ञ व श्री कृष्णानगर मंदिर समिति ने बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 51 लोगाें ने रक्त्दान किया, जबकि 56 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

मंदिर में लगे शिविर में राधा-कृष्ण को भोग लगाकर शिविर का शुभारंभ किया गया। मंदिर प्रधान सुशील नारंग, हरीश बजाज, युवा समिति अध्यक्ष संजीव सचदेवा व संयोजक नरेंद्र मिड्डा ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समिति की ओर से मंदिर कमेटी की ओर से डॉ. दीप्ति, आशुतोष त्रिपाठी व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार अवस्थी, बलविंदर लाल सिंह, विनोद सचदेव, देवेंद्र सचदेव, चतुर सिंह, प्रमोद कुमार, देव सचदेव, करन बजाज, मदन अरोरा, रिदम, जितेश, अर्चित आदि ने रक्तदान किया। आभार संयोजक नरेंद्र मिड्डा और ब्लड बैंक की संचालिका डॉ. दीप्ति ने जताया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button