Shahjahanpur News: डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:36 AM IST

ददरौल सीएचसी में निरीक्षण करते सीएमओ डा. आरके गौतम। जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सीएमओ डाॅ. आरके गौतम ने सीएचसी ददरौल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां महिला डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर पिपरौला में गोल्डन कार्ड बनवाया गया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ अचानक सीएचसी ददरौल में पहुंच गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें एमओआईसी डाॅ.विकलेंद्र, डॉ.नमन खन्ना, डॉ.अमित उपस्थित मिले। जबकि डॉ.सुरभि शर्मा गैरहाजिर थीं। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। पिपरोला स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर का जायजा लिया जहां कम गोल्डन कार्ड बने होने पर सीएमओ ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियाें को बुलाकर कार्य में लगाया। शाम तक यहां पर 103 कार्ड बनाए गए।
एसीएमओ ने दो झोलाछाप को दिया नोटिस
सेहरामऊ दक्षिणी। एसीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ ने कस्बे में झोलाछाप के क्लीनिक पर छापे मारे। इस दौरान दो को नोटिस दिए। सूचना मिलने पर कई झोलाछाप दुकानों के शटर नीचे कर चले गए। डॉ.हरद्वारी लाल को अपने कागजात उपलब्ध कराने का नोटिस दिया। एक अन्य स्किन स्पेशलिस्ट को भी नोटिस जारी किया गया। संवाद