पीलीभीत

Pilibhit News: शौचालय में पानी न बिजली कनेक्शन, जांच रिपोर्ट भेजी

Connect News 24

बिलसंडा। गांव रौतापुर के मजरा मलिका में बने सुलभ शौचालय की जांच रिपोर्ट एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को भेज दी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गांव मलिका में लाखों रुपयों की लागत से बनाए गए सुलभ शौचालय में ताला लगा रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत हरीश चंद्र भारती ने भी गांव पहुंच कर शौचालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शौचालय में काफी अव्यवस्थाएं मिलीं।

उन्होंने देखा कि शौचालय के आसपास गंदगी है। पानी की व्यवस्था भी नहीं है। विद्युत कनेक्शन भी नही मिला। उन्होंने बताया कि जांच में केयरटेकर का पैसा भी निकाला जा रहा है। एडीओ पंचायत ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button