पीलीभीत

Pilibhit News: हादसे के बाद तीन घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

Connect News 24

बिलसंडा रोड पर मानकपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम हुआ था हादसा

घटनास्थल को लेकर दियोरिया व बिलसंडा पुलिस टालती रहीं एक दूसरे पर

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। बिलसंडा रोड के मानपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव तीन घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा लेकिन बिलसंडा व दियोरिया थाने की पुलिस घटनास्थल को लेकर एक-दूसरे से उलझती रहीं। बाद में दियोरिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की।

थाना बिलसंडा के गांव मानपुर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनके पिता सेवाराम बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-बिलंसडा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान बीसलुपर की ओर से तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुत्र अवधेश ने थाना बिलसंडा जाकर मामले की जानकारी दी। बिलसंडा पुलिस ने मौका मुआयना किया। उसके अनुसार घटनास्थल थाना दियोरिया क्षेत्र का निकला। बिलंसडा थाना प्रभारी अजय कुमार ने अवधेश को दियोरिया पुलिस से संपर्क करने का सुझाव दिया।

उसके बाद अवधेश ने दियोरिया पुलिस से संपर्क किया। दियोरिया पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद घटनास्थल को बिलसंडा थाने का बताया। सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की पुलिस करीब तीन घंटे तक उलझी रही।

काफी देर तक हुई जद्दोजहद के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे दियोरिया पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र का माना। इसके बाद दियोरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दियोरिया थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र का नहीं था लेकिन सीमा विवाद पैदा हो जाने के कारण उन्होंने अपने क्षेत्र का होना स्वीकार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।। रिपोर्ट में बाइक चला रहे शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव ढका निवासी मिथलेश और बाइक पर बैठे इसी गांव के भगवानदास को नामजद किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button