पीलीभीत

Pilibhit News: सुलभ शौचालय में मिली अव्यवस्था, जांच शुरू

Connect News 24

– शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी ने गांव पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलसंडा। ब्लाॅक के गांव रौतापुर के मजरा मलिका में सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गया सुलभ शौचालय को आधा-अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी ने गांव जाकर जांच की।

ग्रामीणों का आरोप कि शौचालय पर हमेशा ताला लगा रहता है। कभीकभी ताला खुल जाता है लेकिन अब तक किसी ने इसका उपयोग नही किया है। शौचालय के अंदर विद्युत कनेक्शन भी नही है। साथ ही रैंप भी टूटी है। जबकि बाहर से रंगाई-पुताई कराकर स्वच्छता अभियान का स्लोगन लिख दिया गया है।

शौचालय के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। एडीओ हरीश चंद्र भारती का कहना है कि मामले की जांच करने गांव गए थे। अव्यवस्था मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button