शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंतरजनपदीय पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Connect News 24

Five vicious inter-district robbers arrested

जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

जलालाबाद। अंतरजनपदीय पांच शातिर लुटेरों को पुलिस ने बुधवार रात गांव रामपुर वैन जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास एक लाख से ज्यादा की नकदी और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में अंजाम दी गईं कई घटनाएं स्वीकार की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीती 21 सितंबर को उन लोगों ने एक बाइक चोरी की थी। इसके बाद कटरा क्षेत्र में बरखेड़ा के पास बाइक सवार को गिराकर उसके दो थैले लूटे थे। इस वारदात में उन्हें 56 हजार रुपये मिले। दो सितंबर को बंडा क्षेत्र में बाइक की डिकी तोड़कर उसमें से दो लाख की नकदी उड़ा दी थी। जलालाबाद स्टेट बैंक के पास बाइक के थैले में रखी नकदी चोरी करने के अलावा 21 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव नौगवां में तीन घरों में चोरी की थी।

तलाशी में आरोपियों के पास से 1,36,300 रुपये, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों ने अपनी पहचान जनपद हरदोई के कैथलिया गांव निवासी मनेंद्र कुमार, हरदोई के गांव सुरजीपुर निवासी मुनीश कुमार, अनूप कुमार, विचित्र उर्फ सूसू तथा विचित्र उर्फ अनिकेत बताई है। थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि विचित्र पर फतेहगढ़, सीतापुर, हरदोई, जलालाबाद और अल्हागंज आदि थानों में 19, मनेंद्र पर 12, मुनीश कुमार पर दो, अनूप कुमार पर आठ तथा विचित्र उर्फ सूसू पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button