मकान मालकिन की करतूत: सोशल मीडिया पर डाले महिला के आपत्तिजनक फोटो, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में एक मकान में किराये पर रहने आई महिला और उसकी सात साल की बेटी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। फोन पर आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश भी की गई। पीड़ित महिला ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला सहसवान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार महिला परिवार के भरण पोषण के लिए सहसवान से बदायूं आई थी। उसने आरिफपुर नवादा में नगीना पत्नी आबिद के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। कुछ समय तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा।