शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नशे में पड़े मिले युवक को तस्करी में जेल भेजने के मामले की जांच शुरू

Connect News 24

जैतीपुर। गढि़या रंगीन पुलिस द्वारा बाजार में नशे में पड़े मिले नन्हे को दो किलो अफीम डोडे के चूरे के साथ जेल भेजे जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने अपने कार्यालय में नन्हे की मां खिलौना को बुलाकर बयान दर्ज किए।

30 अगस्त को गढि़या रंगीन निवासी खिलौना के पुत्र नन्हे का पत्नी मधु से विवाद हो गया था। दोनों के बीच-बचाव कराने पर नन्हे ने अपनी मां पर हाथ उठा दिया था। उन्होंने थाने में बेटे की शिकायत की। इस बीच पुलिस ने उसे दो किलो डोडे के चूरे के साथ जेल भेज दिया। जानकारी होने पर खिलौना ने तहसील दिवस में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा।

पत्र में बताया कि बुध बाजार में शराब के नशे में मिले नन्हे को तांगे पर लिटाकर थाने तक ले गए। फिर उसे तस्करी में जेल भेज दिया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें तांगे पर लेटे नन्हे और उसके पीछे दो सिपाही बाइक से जाते दिख रहे हैं। एसपी ने सीओ तिलहर प्रयांक जैन को जांच के निर्देश दिए थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button