शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बारिश संभव

Connect News 24

शाहजहांपुर। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। मामूली बूंदाबांदी हुई। उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2.2 मिमी बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button