शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस न करने पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

खुटार। गांव कुभियां माफी निवासी श्रीराम ने किराए पर ट्रैक्टर लेने के बाद किराया न देने और ट्रैक्टर-ट्राॅली हड़पने के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

श्रीराम ने पुलिस को बताया कि उनका एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली गांव के ही वीरेंद्र, रामरहीश, महेश 22 हजार रुपये प्रतिमाह पर चलाने के लिए ले गए थे। पांच माह बीतने के बाद भी किराया नहीं दिया गया। रुपये मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली वापस करने से भी इन्कार कर दिया। आरोपी उनका ट्रैक्टर-ट्राॅली धोखाधड़ी कर हड़प लेना चाहते हैं। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button