शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: थोड़ी देर हुई बूंदाबांदी, फिर निकल आई धूप

Connect News 24

It rained for a while, then the sun came out

धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती युवती।संवाद

शाहजहांपुर। उमस और गर्मी ने बृहस्पतिवार को लोगों को परेशान किया। दोपहर में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर में फिर तेज धूप निकल आई। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दो मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को 10-10 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button