शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जगवीर के नेपाल भागने की आशंका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:44 AM IST

शाहजहांपुर। जैतीपुर में सड़क उखाड़ने के चर्चित मामले के मुख्य आरोपी जगवीर का 22 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। एसओजी समेत थाने की तीन टीमों के हाथ अभी खाली हैं। आशंका है कि जगवीर नेपाल भाग गया है। इतना समय बीतने के बाद जगवीर की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

दो अक्तूबर की रात जैतीपुर-दातागंज बदायूं मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया था। मामले में फर्म मैसर्स शकुंतला सिंह के मालिक रमेश सिंह ने जैतीपुर थाने में जगवीर समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में प्रकाश में आए पांच आरोपी जेल भेज दिए गए थे। शेष को पुलिस अभी तक गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपी जगवीर की तलाश में एसओजी और थाने की दो टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने लखनऊ तक छापा मारने की बात कही। फिर भी उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की इतनी दौड़भाग के दौरान जगवीर ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी, लेकिन पुलिस उसे छू तक नहीं पाई। माना जा रहा है कि जगवीर सत्ता के नेताओं की शरण में है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button