बरेली

Bareilly News: दो और डेंगू संदिग्धों की मौत, जिला अस्पताल का वार्ड फुल; बेंच पर हो रहा मरीजों का इलाज

Connect News 24

Two more suspected dengue patients die in Bareilly

जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डेंगू संदिग्धों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक ही गांव के दो और युवकों की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों की एनएस-1 कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव बताई है। सीएमओ ने डेंगू संदिग्ध मरीजों की मौत का ऑडिट कराने की बात कही है। दूसरी ओर, जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। वार्ड फुल हो जाने की वजह से बेंच पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

शीशगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ के बाद बुखार का प्रकोप अब देवरनिया तक जा पहुंचा है। सीएचसी रिछा से सटे गांव मंगतपुर निवासी गुड्डू और सोनू दस दिनों से बुखार से तप रहे थे। निजी पैथोलॉजी में एनएस-1 कार्ड से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। डॉक्टरों ने डेंगू संदिग्ध बताकर इलाज शुरू कर दिया था। सीएचसी पर इलाज कराने पहुंचे तो एनएनएम और आशा ने वहां बेहतर इलाज नहीं मिलने की बात कहकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा था। सोमवार देर रात दोनों की मौत हो गई।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगाकर जांच की गई पर कोई भी डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। गांव में पंचायत राज विभाग की ओर से नाले-नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में अब तक 23 संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button