बरेली

Bareilly: सहालग से पहले बाजार ने किया शृंगार, 23 नंबर से गूंजेगी शहनाई, शहर में होंगी दो हजार शादियां

Connect News 24

market boom before sahalag dates in 2023

ज्वेलरी शॉप पर आभूषण देखतीं महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र और विजयदशमी के बाद अब बाजार को देवोत्थान एकादशी का इंतजार है। इससे पहले ही बाजार सजकर तैयार है। नवंबर-दिसंबर में विवाह के महज 10 शुभ मुहूर्त होने की वजह से बरेली के सभी मैरिज व बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग हैं। ऐसे में हाल-फिलहाल में जिनके रिश्ते तय हुए है, वे लोग बैंक्वेट हॉल संचालकों के चक्कर काटने को विवश हैं।

कारोबारियों के मुताबिक ज्यादातर परिवारों ने नवरात्र से ही विवाह के लिए गहने, कपड़े आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। ज्यादातर हल्की ज्वेलरी की बिक्री हुई। अब करवाचौथ और धनतेरस पर भी बाजार चमक बिखेरेगा। सहालग सीजन करीब माहभर बाद है। ऐसे में सर्दियों के कलेक्शन का स्टॉक मंगाया जा रहा है।

दो हजार शादियां होने का अनुमान

बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल के मुताबिक शहर के डेढ़ सौ मैरिज, बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग है। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद वैवाहिक आयोजन होंगे। ऐसे में अनुमानित करीब दो हजार विवाह शहरी क्षेत्र में होंगे। देहात क्षेत्रों में टेंट लगाकर या किसी सार्वजनिक भवन में भी वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके चलते टेंट कारोबारियों की भी बुकिंग चल रही है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button