पीलीभीत
Pilibhit News: मनाया गया संघ का स्थापना दिवस
बीसलपुर। आरबीएल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार ने कहा कि आज के ही दिन संघ की स्थापना हुई थी। संघ ने इस दौरान तरक्की के काफी सोपान तय किए हैं। जिला प्रचारक गोविंद बिहारी, जिला कार्यवाह कृष्णपाल मौर्य, सह जिला कार्यवाह राजेश कुमार, जिला सेवा प्रमुख सुशील कुमार, जिला प्रचार प्रमुख शशि सौरभ सक्सेना, नगर कार्यवाह एकांक चंद्रा और नगर प्रचारक सर्वेश कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन शशि सौरभ सक्सेना ने किया। संवाद