बदायूं

Budaun News: प्रेम विवाह से खफा भाई ने बहन-बहनोई को पीटा

Connect News 24

उझानी। मोहल्ला गद्दी टोला में प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने अपनी बहन और बहनोई को पीट दिया। बहनोई ने थाने में तहरीर दी है। गद्दा टोला के जीशान ने तहरीर में कहा है कि उसने पड़ोस की ही युवती से प्रेम विवाह किया है।

विवाह में दोनों के परिजन भी शरीक हुए थे। निकाह के बाद जीशान ने पत्नी के साथ अपनी ननिहाल वजीरगंज में रहना शुरू कर दिया। प्रेमविवाह करने से जीशान का साला उनसे रंजिश मानता है। मंगलवार सुबह जीशान अपनी पत्नी फरीन व मां नसीम के साथ उझानी आया था, तभी साले ने हमला कर दिया और पिटाई कर जीशान व फरीन को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button