शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जल निगम का दावा झूठा, चार दिन और झेलिए दिक्कत

Connect News 24

Jal Nigam's claim is false, face problems for four more days

इस्लामियां स्कूल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

शाहजहांपुर। अंटा से जेल रोड तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य तय समय में पूरा करने का जल निगम का दावा झूठा साबित हुआ। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीवर लाइन के लिए की जा रही खोदाई से कहीं जलापूर्ति ठप पड़ी है तो कहीं रास्ते में वाहन फंस रहे हैं। शनिवार को भी शहर के विभिन्न रास्तों पर जाम लगा रहा।

फायर स्टेशन के करीब और वाल्मीकि पार्क के सामने सीवर लाइन के लिए चैंबर बनाने का काम पिछले चार-पांच दिनों से चल रहा है। जेसीबी से कार्य करने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो सका है। सीवर लाइन का कार्य 14 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे 20 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कृष्णानगर कॉलोनी में बेकरी के पास पूर्व में खोदाई के बाद डाली गई मिट्टी को समतल नहीं किया गया। इसकी वजह से मिट्टी में वाहनों के पहिये फंसते रहे।

ई-रिक्शों के पहिये फंसने पर सवारियों को उतरकर धक्का लगाते देखा गया। बाइक चालक भी पैदल बाइक खींचते दिखे। इसी जगह पर सीवर लाइन के लिए चैंबर बनाने के दौरान जलापूर्ति के कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बेकरी शॉप के सामने की गली में रहने वाले लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा। गली में 8-10 मकान स्थित हैं, जिनमें पानी नहीं पहुंच रहा। यह समस्या चार-पांच दिन से बनी हुई है।

धूल उड़ने से दुकानदार परेशान

सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई होने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। यह मिट्टी दिनभर उड़ती रहती है। इससे इस रोड के 50 से ज्यादा दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। दुकानदार धूल फांकते रहे। समोसे की दुकान चलाने वाले रिजवान ने कहा कि उनका धंधा बिल्कुल चौपट हो गया है। धूल की वजह से कोई समोसा आदि खरीदने नहीं आ रहा। लगभग महीना होने को आया है। प्रोविजन स्टोर संचालक गुरदीप ने बताया कि दिनभर धूल फांकनी पड़ रही है। काम ठप पड़ा है।

शहर में चारों तरफ लगा जाम

अंटा से जेल रोड पर वाहनों का आवागमन होता रहा। वाल्मीकि पार्क के पास ही बैरिकेडिंग लगे होने के दौरान वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान भैंसों के निकलने से जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। हालांकि इस दौरान एक यातायात कर्मी वाहनों को निकलवाने का प्रयास करता रहा। इसके अलावा कच्चे कटरा से लेकर घंटाघर तक जाम के हालात रहे। अंजान चौकी पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। इसके बावजूद सीतापुर आंख के अस्पताल के पास दिनभर जाम लगा रहा। मालखाना मोड़ के आगे चारपहिया वाहन सड़क पर खड़े करके लोग चले गए। इससे जाम की समस्या बढ़ गई। थोड़ा आगे अंबा टॉकीज के पास जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। यहां कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। लोगों ने गलियों का रुख किया, लेकिन वहां पर भी खोदाई होने के कारण फंस गए।

सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा। 20 दिसंबर से पहले काम को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। – प्रवीण कुमार, अभियंता, जल निगम

इस्लामियां स्कूल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

इस्लामियां स्कूल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

इस्लामियां स्कूल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

इस्लामियां स्कूल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button