Shahjahanpur News: मेहंदी प्रतियोगिता में काजल ने मारी बाजी

अभाविप की मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जैतीपुर इकाई ने शुक्रवार को सिप्पटर सिंह कीरतपुर बिहारी इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी कराई गई। प्रतियोगिता में काजल प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और शिल्पी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कैंट नगर इकाई ने आर्य महिला इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दिव्यांशी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम रानी, यशी, कीर्ति, दिव्यांशी, मोहिनी, अंशिका आदि मौजूद रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 25 छात्राओं ने सहभागिता की। इससे पहले प्रांत कोषाध्यक्ष मच केंद्र सिंह ने संगठन और उसके कार्यों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य सतीश यादव, संयोजक आशीष ठाकुर, सह संयोजक हिमांशु, प्रिंस, परीक्षा नियंत्रक उमेश सिंह, व्यवस्था प्रमुख सत्येंद्र शर्मा, मनोज यादव मौजूद रहे। रामचन्द्र सिंह इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। इसमें लगभग 81 छात्र व छात्राओं ने सहभागिता की। परिणाम 24 जुलाई को घोषित किया जाएगा।