Shahjahanpur News: कमल और गांधी स्काउट दल रहे प्रथम

पुवायां में पुरस्कार प्राप्त करती कमल गाइड दल की छात्राएं। संवाद
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई तहसील स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में तीन कॉलेजों के पांच दलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट, वर्दी प्रतियोगिता, गांठ बंधन, मीनार बनाना, प्राथमिक उपचार, साहसिक कार्य, तंबू प्रतियोगिता, पुल निर्माण, गेट टॉवर, झांकी, बिना बर्तन के भोजन बनाना, कैंप फायर में प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग गाइड में जीजीआईसी का कमल दल प्रथम और जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक स्कूल की रानी दुर्गावती दल दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग स्काउट में पुवायां इंटर कॉलेज के गांधी स्काउट दल ने प्रथम, जूनियर वर्ग स्काउट दल में पुवायां इंटर कॉलेज के राजा स्काउट दल ने प्रथम और बड़ागांव के पंचायत राज इंटर कॉलेज के गांधी स्काउट दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रैली संयोजक और अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अंग्रेश सिंह, शिवानी शर्मा, प्राची शर्मा, उमाकांत तिवारी, सर्वेश कुमार मिश्रा, सुमित सिंह शामिल रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पंचायत राज इंटर कॉलेज बड़ागांव के पूर्व प्रधानाचार्य लालाराम कश्यप, विशिष्ट अतिथि पंचायत राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा और रैली संयोजक पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन में संजीव कुमार, राहुल रावत, अजय श्रीवास्तव, पुनीत शर्मा, राजीव लोचन गुप्ता, रामऔतार, संजीव मिश्रा, राजेश कुमार, जमुना प्रसाद सहित कॉलेज के कई शिक्षकों का सहयोग रहा।