शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ककरा में गर्रा नदी में डूबकर किशोर की मौत

Connect News 24

Kishore died by drowning in Garra river in Kakra

शाहजहांपुर में ककरा में किशोर के डूबने के बाद नदी किनारे लगी भीड़।

– मीरानपुर कटरा के रमापुर से अपनी बुआ के घर आया था अनूप

– दमकल यूनिट की टीम ने गोताखारों की मदद से किशोर को निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी संतोष का पुत्र अनूप (13) की थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा में गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी बुआ के घर आया था। दमकल यूनिट की टीम ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

अनूप गांव में स्थित विद्यालय में पढ़ता था। सोमवार को अपने पिता संतोष के साथ ककरा निवासी बुआ रिंकी के घर गर्मी की छुट्टी में आया था। संतोष घर लौट गए, लेकिन अनूप यहीं पर रुक गया। शुक्रवार को अमित अपने फूफा जितेंद्र के साथ भैंस नहलाने के लिए नदी में उतर गया। इस बीच भैंसों के आपस में लड़ने के दौरान वह पीछे हटा तो नदी में गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा। अनूप की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस बीच जितेंद्र ने अनूप को तलाश किया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को सूचना दी तो हद्दफ चौकी के इंचार्ज अमित कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया।

दमकल यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की तलाश के बाद अनूप को नदी से निकाला जा सका। सांस चलने की आस में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर परिजन पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनूप की मौत से उसकी बुआ रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनूप भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां कमलेश, भाई कमल व बहन अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button