शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांधी भवन में आज होगा क्षत्रिय समाज का महासम्मेलन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:38 AM IST

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को टाउन हॉल स्थित गांधी भवन में महासम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पदम सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार के संचालन में किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष पद्म सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर कार्यक्रम में आएंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, हरदोई के सवायाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, बदायूं के दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू, कटरा विधायक डाॅ. वीरविक्रम सिंह प्रिंस और ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह आदि शामिल होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला संयोजक सुमित सिंह भदौरिया, बरेली मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला प्रभारी ओम सिंह, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button