शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबकर मौत

Connect News 24

The laborer who went to bathe in the pond died due to drowning

मृतक नन्हें लाल का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरमौला अर्जुनपुर निवासी नन्हेंलाल (45) की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने उनका शव तालाब से उतराता हुआ बरामद किया।

नन्हेंलाल मध्यप्रदेश के भोपाल में सिहोरा में भवन निर्माण की कंपनी में मजदूरी करते थे। धान की रोपाई करने के लिए वह सोमवार को ही घर लौटे थे। नन्हें लाल अविवाहित थे। इसलिए अपने भतीजे सुरेश के पास गांव में रहते थे। बुधवार की दोपहर वह गांव से सटे तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। उनके डूबने पर तालाब किनारे खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ तालाब के किनारे लग गई।

गोताखोरों ने नन्हेंलाल की तलाश शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर से ग्रामीणों व रोजा पुलिस ने शव की तलाश की। सुबह करीब पांच बजे उनका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button