शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पैर फिसलने से अमृत सरोवर में गिरकर युवक की मौत

Connect News 24

Youth died after falling in Amrit Sarovar due to foot slipping

पुवायां के गांव तितुरा निवासी अर्जुन का फाइल फोटो

पुवायां। बारिश के पानी से भरे अमृत सरोवर में पुवायां के गांव तितुरा निवासी 20 वर्षीय अर्जुन उर्फ छंगा पैर फिसलने से डूब गया। देर शाम गोताखोरों ने अर्जुन का शव बरामद कर लिया।

पिता कमलेश कुमार ने बताया कि अर्जुन बृहस्पतिवार को मजदूरी करने गया था। दोपहर में घर लौटते समय अर्जुन गांव के सरकारी नलकूप के पास बने अमृत सरोवर में हाथ-पैर धोने लगा। इस बीच पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे। तालाब में अर्जुन को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण अर्जुन नहीं मिल सका।

अर्जुन के बाबा बुद्धालाल, मां रामबेटी, भाई राहुल, बहन मीरा देवी और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। तालाब में जाल डालकर भी अर्जुन की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर अर्जुन की तलाश कराई। शाम सात बजे के आसपास गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया।

अर्जुन की मजदूरी से होती थी परिवार की गुजर

अर्जुन के बड़े भाई राहुल और बहन मीरा देवी की शादी हो चुकी है। राहुल अलग रहता है। अर्जुन अपने बाबा, पिता, मां के साथ रहता था। अर्जुन की शादी नहीं हुई है। अर्जुन के बाबा बुद्धालाल के पास बेहद कम जमीन है। जमीन पर खेती और अर्जुन की मजदूरी से ही परिवार की गुजर होती थी।

पुवायां के गांव तितुरा निवासी अर्जुन का फाइल फोटो

पुवायां के गांव तितुरा निवासी अर्जुन का फाइल फोटो

पुवायां के गांव तितुरा निवासी अर्जुन का फाइल फोटो

पुवायां के गांव तितुरा निवासी अर्जुन का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button