शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पुवायां में निकाली गई लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी
पुवायां। नगर में शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी निकाली जाती हैं। इस बार भी रोजाना प्रभातफेरी निकाली जा रहीं है।
शुक्रवार को नगर के बड़ा ठाकुरद्वारा से तिराहा बाजार होते हुए जेबां रोड कुटिया तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में अनिल मिश्रा शास्त्री, राजेश कुमार गुप्ता, विश्वमोहन गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, आलोक गुप्ता, अवधेेश पांडे, प्रांजल गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडे, रामऔतार पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद