शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सेना भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार

Connect News 24

शाहजहांपुर। सेना में भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के आरोपी लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल को जेल भेज दिया गया है।

सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा का मामला वर्ष 2018-19 में सामने आया था। पुलिस की जांच में हापुड़ व बुलंदशहर के सात व्यक्तियों के फर्जी निवास प्रमाण पत्र बंडा पुलिस के सत्यापन में पकड़े गए थे। उस समय फर्जी प्रमाण पत्राें के सहारे सात युवा एआरओ बरेली आर्मी सेंटर में भर्ती हो गए थे। जांच के बाद बंडा थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया। विवेचना में पुवायां में तैनात लेखपाल दुर्गाशंकर निवासी गांव यशवंतपुर थाना ऊरवा जिला गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अपराध शाखा की टीम ने रविवार को आरोपी लेखपाल को अशफाकनगर चौकी के पास वाहन स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि लेखपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button