Budaun News: दुनिया को मोहब्बत का देना है पैगाम
बदायूं। ककराला में जमात ए इस्लामी हिंद का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत मोहम्मद तय्यब के कुरान पाठ से हुई। उन्होंने कहा मोमिन के दिल में अल्लाह का दिया हुआ नूर होता है, जिसकी रोशनी में वह मानवता के लिए कल्याणकारी काम करता है।
डाॅ. जया उर्रहमान फलाही ने बताया बहुत सी ताकतें ऐसी हैं, जो हालात को खराब करना चाहती हैं। हमें दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देना है। उस्मान गनी खां ने हाफिज अब्दुल कय्यूम मरहूम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अच्छे अखलाक का बयान किया। नसीमे सहर ने बताया कि दावत के मैदान में जहां पुरुषों ने कुर्बानियां दीं, तो महिलाओं ने उसमें बराबर का हिस्सा लिया। मुशाहिद मियां ने कहा कि सहाबा ने इस्लाम के लिए हर तरह का त्याग किया। हमें भी उसी रास्ते पर चलने की जरूरत है। डाॅ. सबीह खान ने कहा कि जब सरकार बहुत मजबूत होती है या बहुत कमजोर होती है। दोनों सूरतों में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। मौलाना मोहम्मद आजम ने कहा कि आज हिंदुस्तान में सांप्रदायिक ताकतें नुकसान पहुंचा रही हैं। इस मौके पर माेहम्मद आरिफ, मोहम्मद मुस्लिम, डाॅ. इत्तेहाद आलम, रफत गनी, मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद