बरेली
Bareilly: दैवीय आपदा में बेघर हुए 143 लोगों को मिलेगा घर, लाभार्थी के खाते में भेजे जाएंगे 1.20 लाख रुपये

विकास भवन बरेली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में दैवीय आपदा में 134 लोग बेघर हो गए थे। इनके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास की मंजूरी मिली है। बेघर 134 लोगों के साथ जिले के 535 दिव्यांगों के नाम भी मुख्यमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजे जाएंगे। सूची को अंतिम रूप देकर खंड विकास अधिकारियों ने पोर्टल पर विवरण अपलोड करने काम काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक लाभार्थी को दो किस्तों में आवास की रकम मिलेगी।



