बदायूं

Budaun News: मारपीट में प्रधान समेत पांच पर एफआईआर

Connect News 24

उझानी। देवरमई पूर्वी के बुटला बोर्ड इलाके में प्रधान समेत पांच लोगों ने एक व्यक्ति की घर में घुसकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देवमई पूर्वी निवासी नौवत सिंह की बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बुटला बोर्ड पर दुकान है। नौवत की दुकान के सामने संजय श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति हैंडपंप पर स्नान कर रहा था। नहाते समय पानी उलीचने का नौवत ने विरोध किया। इसके बाद वह संजय दुकान मालिक को बुला लाया। आरोप है कि देर शाम प्रधान पोप सिंह, योगेंद्र, रवि, नन्हे और संजय लाठी-डंडे लेकर नौवत के घर में घुस गए। पांचों ने नौवत की पिटाई कर दी। पिटाई से नौवत घायल हो गया। नौवत ने प्रधान पोप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button