शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Connect News 24

Life disrupted due to strong storm and rain

तेल टंकी रोड पर हल्की बारिश के बाद हुआ कीचड़। संवाद

शाहजहांपुर। तेज आंधी और बारिश से सोमवार को यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज रफ्तार से चली हवाओं से ओसीएफ रामलीला में लगी दुकानों पर पड़े टिन शेड व टेंट उड़ गए। यही हाल खिरनीबाग रामलीला मैदान का हुआ। आंधी के बाद हुई बारिश से शहर की सड़कों पर कीचड़ हो गई। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। देहात क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान होने की आशंका है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब तीन बजे 46 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। करीब 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। बादल भी गड़गड़ाते रहे।

आंधी और बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की वजह से मौसम में परिवर्तन होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आंधी आते ही शहर में उड़ने लगा धूल का गुबार

शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। सड़कों के बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया है। आंधी आने के बाद पूरे शहर में धूल के गुबार उड़ने लगे। जिसकी वजह से चारों तरफ धूल ही धूल हो गई। धूल की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शहर में लगे बैनर और होर्डिंग तेज हवा के कारण फट गए।

बारिश से सड़कों पर हुई कीचड़

आंधी के बाद शुरू हुई बारिश से शहर की सड़कों पर कीचड़ हो गई। सदर बाजार से गोविंदगंज जाने वाली रोड, पंखी चौराहा से बहादुरगंज जाने वाली रोड, लाल इमली चौराहा से तेल टंकी जाने वाली रोड, लाल इमली से चौराहा से ईदगाह जाने वाली रोड, लाल इमली चौराहा से घंटाघर जाने वाली रोड पर कीचड़ हो गई। जिसकी वजह से वाहनों के पहिये और राहगीर फिसलते रहे।

रोजा क्षेत्र में आंधी से गिरे कई पेड़

रोजा क्षेत्र में आई आंधी से कई स्थानों पर कई पड़ गिर गए।। जिससे मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। गन्ना शोध परिषद और हथौड़ा चौराहा से पुत्तू लाल चौराहा पर जगदंबा राइस मिल के सामने पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं संजय सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे एक पेड़ गिर गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बंडा में आंधी और ओलावृष्टि से काफी नुकसान

बंडा। तेज आंधी व ओलावृष्टि से यहां काफी नुकसान हुआ। मोहल्ला बृजपाल नगर निवासी अचल कुमार का टिन शेड उड़कर रास्ते में गिरकर चकनाचूर हो गया। वहीं मोहल्ला धर्मपुर निवासी दिलीप कुमार की छत पर पड़ा टिन शेड उड़कर दूसरे के मकान में जा गिरा। वही मंडी में लेकर आए किसानों का धान भीग गया और उन पर ओले की परतें जमा हो गईं। आंधी से बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। कहीं पेड़ टूट कर तारों के ऊपर गिरे तो कहीं खंभे टूट गए। वहीं बंडा-पूरनपुर नेशनल मार्ग पर ददिउरी मोड़ पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। कई वाहन ददिउरी जाने वाले रोड से निकाले गए राजस्व व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से रोड पर पड़े पेड़ हटवाए। संवाद

आंधी में गिरी पक्की दीवार, बाल-बाल बचे तीन परिवार

मिर्जापुर। मोहल्ला काली देवी मंदिर के निकट सर्वेश कुमार के खंडहर हो चुके खाली पड़े मकान की दीवार तेज आंधी आने से गली में ढह गई। गली में पड़ोसी निरुपमा पांडेय, विशुनदयाल व मिथलेश के परिवार के लगभग सभी सदस्य बातें कर रहे थे। दीवार गिरने पर सभी लोग भाग खड़े हुए। ऐसे में तीन परिवारों के लोग बाल-बाल बच गए। संवाद

तेल टंकी रोड पर हल्की बारिश के बाद हुआ कीचड़। संवाद

तेल टंकी रोड पर हल्की बारिश के बाद हुआ कीचड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button