शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आंधी में गिरा पेड़, दबकर हरनाई के प्रधान की मौत

Connect News 24

Tree fell in storm, head of Harnai died after being crushed

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

पुवायां। अचानक आंधी और बारिश के बीच पेड़ हाईवे पर गिर जाने से गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल (47) की दबकर मौत हो गई। वह पुवायां से घर जा रहे थे। पेड़ के नीचे एक ई-रिक्शा भी दबकर चकनाचूर हो गया।

प्रधान होतेलाल सोमवार को किसी काम से पुवायां तहसील गए थे। दोपहर में घर वापस आते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव रूजहा खुर्द मोड़ के पास अचानक आंधी के साथ बारिश आ गई।

ऐसे में आम का एक विशाल पेड़ हाईवे पर आ गिरा। इससे प्रधान पेड़ के नीचे दब गए। पड़ोस में आढ़त पर मौजूद लोगों ने किसी तरह प्रधान को पेड़ के नीचे से निकाला और आढ़त स्वामी अनुपम सक्सेना ने प्रधान को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया।

इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रधान ने दम तोड़ दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से प्रधान होतेलाल की गर्दन और सीना बुरी तरह दब गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे बाद जेसीबी और लोगों की मदद से पेड़ काे हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। प्रधान की मौत की सूचना घर पहुंचते ही पत्नी सरला देवी, पुत्र सचिन कुमार, शोभित कुमार, हर्षित कुमार और पुत्री रचना देवी खुटार पहुंचे।

प्रधान का शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रो उठे। सूचना पाकर प्रधान संगठन के पदाधिकारी और कई प्रधान भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

ई-रिक्शा में बैठी सवारियां बाल-बाल बचीं

एक ई-रिक्शा चालक खुटार से सवारियां भरकर रामपुर कलां की ओर जा रहा था। आंधी और बारिश आने पर उसने आम के उसी पेड़ के नीचे ई रिक्शा खड़ा कर दिया, जहां पेड़ गिरा। गनीमत रही कि सवारियां उतर कर पड़ोस में कबाड़ की दुकान पर जाकर बैठ गईं थीं। सवारियां ई-रिक्शे पर ही होतीं तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गांव हरनाई के प्रधान होतेलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button