Shahjahanpur News: बारिश से एक दुकान का लिंटर और एक का टिन शेड गिरा

गांव प्रीतमपुर में बारिश से गिरा शमसुद्दीन की दुकान का लिंटर
खुटार। मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान गांव प्रीतमपुर में एक दुकान का लिंटर और एक दुकान का टिन शेड ढह गया।
गांव के शमसुद्दीन ने बताया कि उनकी गांव में ही किराने की दुकान है। मंगलवार रात को तेज बारिश के दौरान दुकान का लिंटर गिर गया। इससे दुकान में रखा तमाम सामान खराब हो गया। लिंटर दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, गांव के शमशुल की पत्नी केसर जहां ने बताया कि घर के पास ही उनकी सिलाई की दुकान है। मंगलवार रात दुकान पर पड़ा टिन शेड बारिश से गिर गया। इससे दुकान में काफी नुकसान हो गया है। उनके घर के लिंटर में भी दरारें पड़ गई हैं। शमसुद्दीन और केसरजहां ने तहसील प्रशासन से मदद की मांग की है। संवाद