Shahjahanpur News: एसई को संविदाकर्मी और लाइनमैन मिले गैरहाजिर

शाहजहांपुर में रात में विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते एसई जेपी वर्मा
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) जेपी वर्मा ने मंगलवार देर रात पांच विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। एसई ने कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से एक उपकेंद्र पर कर्मचारियों के तैनात होने की बात भी सामने आई है।
तत्कालीन एसई प्रीतम सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद बरेली से आए एसई जेपी वर्मा ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार की रात 11 से दो बजे तक निगोही रोड, गोविंदगंज, ककरा, बहादुरगंज व शहर द्वितीय का निरीक्षण किया। एसई ने बताया कि निरीक्षण में कोई संविदाकर्मी व लाइनमैन उपस्थित नहीं मिला। उपकेंद्रों पर बहुत से संविदा कर्मी वर्षों पर एक ही जगह पर तैनात पाए। रात में कर्मचारियों के उपस्थित न होने के सवाल पर जवाब मिला कि फाल्ट होने पर सही करने के लिए घर से बुलाएं जाते हैं। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
समस्या होने पर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायत
अधीक्षण अभियंता ने समय से बिल जमा करने और विद्युत चोरी न होने देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं।
टोल फ्री नंबर पर न हो सुनवाई तो इन पर करें शिकायत
– विद्युत समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करने पर कार्रवाई न होने पर संबंधित अभियंताओं से संपर्क करेंं।
एक्सईएन ग्रामीण 9415901734
एक्सईन सिटी 9415901747
एक्सईएन तिलहर 9415901732
एक्सईएन जलालाबाद 7985069449
एक्सईएन पुवायां 7080880415

