Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब सहेली ने झटके पुरस्कार

लखनऊ में हुई अवार्ड सेरेमनी में शाहजहांपुर की लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष काजल खन्ना को सम्मानि
शाहजहांपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट की ओर से वर्ष 2022-23 का अवार्ड समारोह लखनऊ में हुआ। इसमें जिले की लायंस क्लब सहेली की टीम को वर्षभर समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने चार्टर अध्यक्ष मीरा सेठ, अध्यक्ष काजल खन्ना, सचिव पदमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष महिमा शुक्ला, आरती खन्ना, रश्मि मेहरोत्रा, गीतिका खन्ना को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सहेली द्वारा शुरू किए गए लियो क्लब सूर्या के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिसे लियो की अध्यक्ष अनुज्ञा मिश्रा ने ग्रहण किया। अध्यक्ष काजल खन्ना ने बताया कि उन्हें पूरे डिस्ट्रिक्ट में हरिद्वार मल्टीपल अवार्ड फंक्शन में मल्टीपल 321-B1 का बेहतर अध्यक्ष का पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार मिलने से नई ऊर्जा मिली है। वह आगे भी बेहतर कार्य करेंगी।