Shahjahanpur News: मां जालिपा माता को श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद, मांगी मन्नत

लालाबाग में आयोजित मेले में प्रसाद खरीदते श्रद्धालु। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा स्थित मां जालिपा माता के मंदिर में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं मेले में महिलाओं ने खरीदारी की।
हर साल लगने वाले इस मेले का विशेष महत्व है। हर साल यहां पर हजारों की संख्या में भक्त मातारानी के दर्शनों के लिए आते हैं। सोमवार को लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। झूले, सर्कस, जादू आदि का आनंद लिया। पुरुषों ने फर्नीचर आदि सामान खरीदा। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी रोहित सिंह ने पुलिस की कई टीमें लगा रखीं थीं। पुलिस की सख्ती के कारण इस बार मेले में जुआ नहीं हो पाया।
लालबाग व लालता माता के मंदिर परिसर में लगा मेला
शाहजहांपुर। हरदोई रोड़ स्थित लालबाग में भगवान श्री राम व हनुमान जी की पूजा अर्चना व रौसर गांव में मां लालता देवी मंदिर परिसर में मेला लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद लिया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। लालबाग के मेले में शरबत का वितरण व रौसर गांव में महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित ने भंडारा कराया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। संवाद