शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज में बीए की 1500 सीट, मेरिट पर होंगे दाखिले

Connect News 24

1500 BA seats in SS College, admission will be done on merit

फोटो 12, एस एस कॉलेज शाहजहांपुर।संवाद

शाहजहांपुर। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। एसएस कॉलेज में बीए की 1500 सीटें हैं। जहां मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड और सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद दाखिले की दौड़ जारी है। परेशान न हों, कॉलेजों में प्रवेश के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। एसएस कॉलेज की बात करें तो बीए में 1500, बीएससी में 400, बी.कॉम में 600 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एमए, एमएमसी, एमकॉम, एमएड, बीबीए, बीएड, पीजीडीसीए में भी काफी सीटें हैं। उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। सात जुलाई से प्रवेश शुरू किए जाएंगे।

1964 में हुई स्थापना, हर साल कॉलेज ने की तरक्की

आठ मार्च 1964 को स्वामी शुकदेवानंद ने कॉलेज की स्थापना की थी। उस समय बीए प्रथम वर्ष की कक्षाएं संचालित होती थीं। 1965 में बीएड, बीएससी की कक्षाएं संचालित हुईं। 1985 में बीकॉम की कक्षाएं शुरू की गईं। स्वामी चिन्मयानंद के अध्यक्ष पद संभालने के बाद 1993 में एमएड, एमकॉम विषय में प्रवेश लेने का विद्यार्थियों को मौका मिला। 2003 में पुस्तकालय व वाचनालय का पूर्ण कायाकल्प, 2004 में अंत: क्रीड़ाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बना। 2021-22 में वाणिज्य विभाग के अंतर्गत बीकॉम कंप्यूटर शुरू हो चुका है। बीकॉम रिटेल, बीकॉम टेक्सेशन, बीकॉम हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म प्रारंभ करने की योजना है। इन कोर्स की स्वीकृति मिल चुकी है।

कॉलेज के पास पर्याप्त सीटें हैं। छात्र-छात्राओं को प्रवेश में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा कर आवेदन फार्म कॉलेज में जमा करें। इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। – डॉ. अनुराग अग्रवाल, उप प्राचार्य


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button