शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बी.कॉम कंप्यूटर आज के समय की मांग

Connect News 24

B.Com Computer is the need of today's time

एसएस कॉलेज के कॉमर्स विभाग में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते वक्ता। संवाद

शाहजहांपुर। काॅमर्स के विद्यार्थियों के लिए बी.कॉम कंप्यूटर का पाठ्यक्रम आज की प्रमुख आवश्यकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय जगत की प्रत्येक क्रिया में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है। ये विचार फ्यूचर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बरेली के आईटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल कुमार यादव ने एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि उत्पादन की गुणवत्ता नियंत्रण से लेकर बिक्री और आफ्टर सेल सर्विस तक, सभी काम कंप्यूटर से हो रहे हैं। आज व्यापार क्षेत्रीय स्तर से उठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। व्यापार के वैश्वीकरण ने कंप्यूटर को अनिवार्य आवश्यकता बना दिया है। वित्तीय लेन-देन का हिसाब-किताब भी कंप्यूटर से हो रहा है, इससे कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का युग प्रारंभ हुआ है। डॉ. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। अंत में आभार अपर्णा त्रिपाठी ने जताया। कार्यक्रम में यशपाल कश्यप, देव सिंह कुशवाहा, नितिन समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button