शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शराब सेल्समैन पर झोंका फायर, हाथ पर लगी गोली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 09 Dec 2023 12:55 AM IST

Liquor salesman fired on, bullet hit on his hand

घायल होरीलाल।  संवाद

कांट । थाना क्षेत्र के गांव कुर्रियाकलां में फ्री में शराब देने से इन्कार करने पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से क्षेत्र के गांव पल्हौरा निवासी सेल्समैन होरीलाल जख्मी हो गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

होरीलाल शुक्ला कुर्रियाकलां में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव सासो निवासी सोनू सिंह ने होरी लाल को मोबाइल फोन पर कॉल कर दो शराब की बोतल देने के लिए कहा। उन्होंने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली देकर धमका दिया। सासो दोनाें जिलों के बॉर्डर का गांव है। इसके चलते होरीलाल ने कुर्रियांकलां चौकी पर सूचना दी। दो सिपाही मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर लौट गए। इस बीच आरोपी सोनू अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर आ धमका। हमलावरों में शामिल एक व्यक्ति ने रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागी गईं। एक गोली होरीलाल के दाहिने हाथ में लग गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गोली मारने के बाद आरोपियों ने शराब की बोतलें भी फोड़ दीं और कैश जेब में भरकर चले गए। जाते समय उनके साथ मारपीट भी की। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मिलावटी शराब होने की बात कहने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button