Pilibhit News: अदालत के आदेश पर मारपीट व रुपये छीनने की रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी भागीरथ निवासी नईम उल्लाह ने बताया कि एक मई 2018 को उसने एक एकड़ जमीन साठ हजार रुपये में गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी दलीप सिंह के पास गिरवी रखी थी। लिखितनामा में दो साल बाद रुपये वापस करने पर जमीन को वापस करना तय हुआ था। आरोप है कि दो साल बाद आरोपी ने बगैर रुपये वापस किए गिरवी रखी गई जमीन को छीन लिया।
21 अगस्त 2023 को रुपये वापस मांगने को पहुंचने पर दलीप सिंह और उसके पुत्र पाला सिंह ने गाली-गलौज कर पिटाई की। रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये भी छीन लिए। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद



