बदायूं

Budaun News: अधिकारियों को देख अतिक्रमण हटाया… फिर वहीं कब्जा जमाया

Connect News 24

Removed the encroachment after seeing the officials, then took possession of the same place.

बिसौली में अस्थाई अतिक्रमण हटती जेसीबी। संवाद

बिसौली। नगरपालिका और लोनिवि ने संयुक्त रूप से नगर में अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई देखकर चंद मिनटों के लिए ठेले-खोमचे और दुकानदारों का सामान हाईवे से हट गया, लेकिन उसके बाद फिर वही स्थिति हो गई।

हाईवे के दोनों ओर अस्थायी अतिक्रमण के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल है। नगर में डेढ़ किमी की दूरी तय करने में आधा घंटा लगता है। दिन में कई कई बार लगने वाले जाम के कारण वाहन रेंगकर चलते हैं। इन्हीं दिक्क़त के मद्देनजर नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया। जैसे ही जेसीबी के साथ अधिकारी सड़क पर दिखाई दिए वैसे ही लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेले खोमचे भी वहां से इधर उधर हो गस। कुछ दुकानों के आगे सड़क किनारे रखे लोहे के सामान और खोखों पर जब जेसीबी का पंजा चला तो अन्य लोग स्वयं हट गए। दोपहर तीन बजे तक यह अभियान चला। इसके बाद अधिकारी मय मशीन वहां से चले गए। इसके कुछ समय बाद ही रोज लगने वाले ठेले फिर हाइवे किनारे आ गए। शाम होते होते फिर वही नजारा दिखाई दे रहा था। एक बार फिर जाम में वाहनों की लंबी लाइनें कई बार लगती दिखाई दीं। लोगों का कहना था कि अभियान के नाम पर अधिकारी केवल खानापूर्ति करके चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button