शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सेंटा क्लॉज के वेश में स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्नो ने मनाया क्रिसमस

Connect News 24

Little kids celebrated Christmas by coming to school dressed as Santa Claus

ऑल सेंट्स स्कूल में किसमस पर केक काटते ​​शिक्षक व बच्चे। संस्था

बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर नाटक प्रस्तुत कर बटोरीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शनिवार को क्रिसमस की धूम रही। नन्हे-मुन्ने सेंटा क्लॉज के वेश में सजधज कर स्कूल पहुंचे। केक काटकर क्रिसमस मनाया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

मोहल्ला भारद्वाजी स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में बच्चों व शिक्षिकाओं ने क्रिसमस ट्री सजाया। इसके बाद केक काटा गया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने टाॅफियां और उपहार बांटे। डायरेक्टर सचिन बाथम ने प्रभु यीशू के जीवन से जुड़े वृतांत सुनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, को-ऑर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता, नेहा सिद्दीकी, दीपिका अग्निहोत्री, किड्स जोन प्रधानाचार्य मंताशा सिद्दीकी, नाजिया, रूबी, फोजिया, सौम्या आदि मौजूद रहे।

संत कृपाल एकेडमी में निदेशक श्वेता रस्तोगी ने यीशु मसीह का संदेश सुनाया। इससे पहले बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रीन वैली काॅन्वेंट में नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जिंगल बेल गीत पर सभी ने नृत्य किया। प्रधानाचार्य शशि गुप्ता ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में सेंटा क्लॉज की पोशाक में सजे बच्चे काफी आकर्षक और मनमोहक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने क्रिसमस गीत पर नृत्य किया, साथ ही गीत गाए। मंच पर कुटीर सजाई गई, जहां पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य एके तिवारी, अर्शी वकार, मुदस्सिर फातिमा, गुलजेब अंसारी, अंशु राणा, प्रगति दीक्षित मौजूद रहीं।

खुदागंज स्थित ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में बच्चों ने टॉफी, चॉकलेट व उपहार वितरित किए। स्कूल में क्रिसमस ट्री को सजाया गया। इसके साथ ही बच्चों ने झांकियां भी प्रस्तुत कीं। डायरेक्टर सचिन बाथम ने शुभकामना संदेश दिया। प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, अवनीश सिंह, राहुल सिंह, शशांक सिंह, प्रेरणा जैन, ऋतु जैन मौजूद रहे।

लीड काॅन्वेंट में भी क्रिसमस मनाया गया। प्रधानाचार्य तराना जमाल व निदेशक मोहम्मद जमाल ने शिक्षिकाओं व बच्चों के साथ केक काटा। इसके साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। होली एंजिल्स स्कूल, चिनौर में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इस बीच प्रेयर डांस, कैरल सिंगिंग, क्रिसमस से संबंधित नाटक, सेलिब्रेशन डांस आदि प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्य एनी थॉमस, उप प्रधानाचार्य चंदा, शीला, सुनीता, विनीत आनंद, जयमाला बेरी आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद हॉयर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस पर बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में आए। प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर प्रबंधक जीएस वर्मा, ज्ञानेंद्र, ललित, प्रियांशी, सुंबुल आदि मौजूद रहे।

ऑल सेंट्स स्कूल में किसमस पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। संस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button