Shahjahanpur News: कस्तूबरबा विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक
पुवायां। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा और प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने पुवायां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया।
शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने बाल विवाह और बाल शोषण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत बड़ा अभिशाप है।
बालिकाओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा गया कि हम शिक्षित होंगे तभी अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो सकेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, मधु गंगवार, स्मृति सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद