शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिंधौली और भावलखेड़ा में मिले मलेरिया के रोगी

Connect News 24

Malaria patients found in Sindhauli and Bhavalkheda

शहर के मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीशहर के मोहल्लों में

शाहजहांपुर। बारिश का सीजन आने के साथ ही मच्छरजनित रोगों का प्रकोप फैलने लगा है। मच्छर से होने वाले मलेरिया, डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सोमवार को दो मरीज और तीन जगह पर लार्वा मिला है, जिसे नष्ट करा दिया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टर के चैंबर के बाहर लाइन लगी रही। इसी तरह निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। मलेरिया से बचाव व लार्वा को नष्ट कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील हैं। सोमवार को टीम को मोहल्ला बहादुरपुरा में फ्रिज के ट्रे में मलेरिया का लार्वा मिला। इसी तरह गदियाना और मोहम्मद जई में कूलर में लार्वा मिला, जिसे टीमों ने नष्ट करा दिया। इसी तरह सिंधौली और भावलखेड़ा में एक-एक मलेरिया का रोगी मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार ने बताया कि दस टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर लार्वा नष्ट करा रहीं हैं।

डेंगू और मलेरिया के लगातार बढ़ रहे केस

मच्छरजनित रोग डेंगू और मलेरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सीएमओ ने 19 अगस्त को डेंगू के चार और मलेरिया के 120 मरीज जनवरी से अब तक मिलने की जानकारी साझा की थी, जबकि सोमवार को डेंगू के 17 और मलेरिया के 152 मामले हो गए।

मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्रियाशील हैं। लोग खुद भी जागरूक रहकर बचाव करें।

– डॉ. आरके गौतम, सीएमओ

डेंगू के मरीजों के लिए अलग से छह बेड का वार्ड बनाया गया है। डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

– डॉ. राजेश कुमार प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button